फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वित्त विहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन केंद्र स्थित धरना स्थल पर सरकार की बुद्धि और शुद्धि के लिए हवन किया। इसमें आंदोलनकारियों ने आहुतियां दी। सरकार को पीड़ा को समझाने की ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा के बैनर पर वित्त विहीन शिक्षकों ने मांगों को लेकर बुधवार को भी कापियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर पांचवें दिन भी जारी रखा। उन्होंने धरना स्थल पर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। इसमें सभी धरनारत शिक्षकों ने आहुतियां दी। ईश्वर से योगी सरकार को सदबुद्धि देने की अपील की। उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए पांच अंक में उचित मानदेय की व्यवस्था कराने की अपील की। धरने पर पहुंचे प्रधानाचार्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा, महामंत्री भरत सिंह तोमर, ओमवीर सिंह तोमर, राज कुमार प्रधानाचार्य ने आंदोलनकारियों का समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव ने कहा कि मांगे न माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसमें अशोक बंधु, अजय कौशिक, रामेश्वर दयाल, वीरेंद्र, रेखा, अंकुर त्यागी, नीलम शर्मा, ऋतु, प्रीति शर्मा, सुरेंद्र दत्त वशिष्ठ, पूनम पालीवाल, निरूपमा त्यागी, देवेंद्र सिंह, पिंकी, सुनीता शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें