बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों में जाकर फाइलों के रख रखाव देखा। उन्होंने कहा यदि किसी कर्मी ने कार्य में लापरवाही की तो कार्रवाई होगी। उन्होंने शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि जिन पटलों पर कर्मचारियों को जो कार्य दिया, उन कार्य को गंभीरता के साथ और समय से पूरा करें। यदि कोई कर्मचारी अपने कार्य के प्रति लापरवाही दिखाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा जनता को कार्यालय के कम से कम चक्कर लगाने पड़े इस प्रकार की व्यवस्था के अनुसार ही कार्य किया जाए। निरीक्षण कर कलक्ट्रेट में जो खामियां पाई गई उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। परिसर को हमेशा साफ - सुथरा रहना चाहिए। विद्युत कक्ष का दरवाजा हमेशा बंद रहना चाहिए। जो सुलभ शौचालय गंदा दिखाई दे रहा है और जो पाइप टूटे हुए इन्हें भी तत्काल ठीक किया जाए। यदि गंदगी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके साथ कलक्ट्रेट प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, कलक्ट्रेट नाजिर शैलेश कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।