फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य प्रजाति का गन्ना ले रही मलकपुर- भैंसाना मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

बामनौली गांव में सोनू माया के आवास पर किसानों की पंचायत में सामान्य गन्ने की पर्चियां न आने पर रोष जताया गया और निर्णय लिया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 25 मार्च को बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम कर धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि मलकपुर व भैंसाना चीनी मिलें सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही हैं। खेतों में 50 प्रतिशत सामान्य प्रजाति का गन्ना खड़ा है। किसान परेशान है, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। किसानों ने 13 मार्च को भी बामनौली गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया था, जिसमें भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी आए थे। एसडीएम बड़ौत व डीसीओ बागपत ने चार दिनों में सामान्य गन्ने की पर्चियां भिजवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन सात दिन बाद भी पर्चियां नहीं आई है। किसानों ने कहा कि अधिकारी झूठा आश्वासन देकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 25 मार्च को बामनौली गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर धरना शुरू किया जाएगा। इस बार आश्वासन पर जाम नहीं खोलेंगे। अध्यक्षता चाही राम सिंह ने की व संचालन मास्टर महेंद्र सिंह ने किया। इसमें राममेहर सिंह, ज्ञानेंद्र, महीपाल, संजय, सोनू माया, कृष्णपाल, राजबीर, जोगेंद्र, हरेंद्र, प्रेमपाल, नरेश, प्रवीण, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें