बड़ौत (बागपत)।
तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ चांदनी सिंह ने शिकायतें सुनीं। इसमें 54 शिकायतें आई। इनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया।
तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह से ही फरियादियों की भीड़ लगी रही। हेमंत कुमार एडवोकेट ने शिकायत की कि बड़ौत, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर मार्ग भड़ल तक क्षतिग्रस्त हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इब्राहिमपुर माजरा के मिंटू तोमर, अनुज, बिट्टू, मोमिन, अनिल, राहुल, छोटू, सचिन, माम चंद, कल्लू आदि ने शिकायत की कि उनके गांव में खेल का मैदान है, लेकिन गांव की राजनीति के चलते उस पर दबंग लोगों ने कब्जा किया हुआ। उसे कब्जा मुक्त कराया जाए। वहीं हेमंत कुमार ने रोडवेज बसों को दिल्ली-सहारनपुर चौराहे से हटाकर निश्चित रोडवेज बस स्टैंड पर बसों को खड़ी कराई जाए। इससे आवागमन बाधित न हो सके। इसके अलावा समाधान दिवस में चकबंदी, नाली, चकरोड, खड़ंजा आदि की शिकायतें आई। इनका सीडीओ ने संबधित अधिकारियों को समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, बड़ौत सीओ रामानंद कुशवाहा, रमाला सीओ, तहसीलदार मांगेराम आदि रहे।