फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पदक पाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। आंचल बहुद्देश्यीय स्पोर्ट्स एकेडमी कोताना में हुए कार्यक्रम में हरियाणा से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एक से तीन जनवरी तक हरियाणा के हिसार में हुई द्वितीय नेशनल सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। शूटिंग प्रतियोगिता में एकेडमी के शूटर पीयूष नेहरा और अग्निवेश चौधरी ने स्वर्ण पदक जीते। तीन हजार किलोमीटर दौड़ में सुमित ने कांस्य, दीपक ने रजत और 1500 मीटर दौड़ में विक्रांत ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में एकेडमी की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी टीम में नितिन राठी, मोहित राठी, सागर राठी, राहुल राठी, अंकित बालियान, शिवम बालियान, शुभम कुमार, प्रशांत दीक्षित, सम्राट कुंडू, सौरभ शर्मा, अंकित कुमार, शुभम कुमार, नील कमल, रोहित कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बुधवार को पदक विजेता खिलाड़ियों को एकेडमी पहुंचने पर सम्मानित किया गया। डॉ. अनिल डबास ने खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कोच पूजा वर्मा, राजीव, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति, दीपक, ओमपाल, सरदार सिंह, उत्तर कुमार दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें