पहली बोर्ड बैठक में तीन करोड़ के प्रस्ताव पास
- पानी खुला छोड़ा तो जुर्माने की रसीद कटेगी
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास हुए। इसमें रास्तों को दुरुस्त कराने, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के अलावा सफाई पर बजट खर्च होगा।
शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में सभी सभासदों के साथ पहली बोर्ड की बैठक हुई। सर्वसम्मति से तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। सभासद रोहित उर्फ बंटी ने कस्बे में खराब पड़े सभी हैंडपंपों को ठीक कराने और लाइट की व्यवस्था करने की बात कही। निर्णय लिया गया 15 हैंडपंपों को रिबोर और 200 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। राजीव गोयल ने लाइट, सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा। मीनाक्षी ने मैन रोड मेरठ-बागपत मार्ग पर सड़क के दोनों और रंगीन टॉयल लगाने, यशपाल ने सफाई, लाइट और पानी की व्यवस्था को दुरूस्त करने का प्रस्ताव रखा। सभासद गीता देवी, मदनो देवी, दिनेश कुमार, श्याम सिंह, कुलदीप, राहुल, लाजवती ने भी प्रस्ताव रखे।
लिपिक अंकित शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। पंप नंबर तीन रिबोर कार्य, नगर पंाचयत के मीटिंग हाल का निर्माण, पांच ई-रिक्शा कूड़ा उठाने के लिए, एक मार्ग पर पाइप लाइन में पानी नहीं आता है, पानी की व्यवस्था होगी। वहीं पानी खुला छोड़ा तो जुर्माना लगाकर रसीद काटने के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक का संचालन ईओ सूर्य प्रताप सिंह ने किया।