सेंटा क्लॉज ने गाया जिंगल बेल, बच्चों ने खेला खेल
बड़ौत (बागपत)।
जेपी पब्लिक स्कूल में सोमवार को यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए । बच्चों ने क्रिसमस की खुशियां मनाई। उन्हेें उपहार, टाफियां और चॉकलेट बांटी ।
जेपी पब्लिक स्कूल में निदेशक शरण शर्मा, गौरव शर्मा और अभिषेक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के छोटे- छोटे बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। बच्चों में श्रेया, ईशिता, अनुष्का, आराध्या, अंशिका, स्नेहा, अवनी, तनुश्री, नृत्या, अदिति, माही, देविका, अवन्तिका, शिवी, नैतिक, वेणुका, एलेक्स, अवनी, सिद्धार्थ, अतिक्ष, पंछी, भूवि, आरव, संस्कृति, पीहू, तनवी, अरस्तु, सक्षम ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यीशु के जीवन की झांकी और जन्म झांकी निकाली । डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा बच्चों को सभी धर्मों और त्यौहारों को समान रूप से मनाना चाहिए। इस प्रकार के धर्मों से बच्चों को सभी धर्मों के बारे में जानकारी मिलती है। संचालन उप प्रधानाचार्य अरुण शर्मा और रूपाली सैनी ने किया। इस दौरान सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार दिए। इस अवसर पर दीपा, अन्नु, अम्बिका, नीतू, मीनू, रूपेश, दिनेश का सहयोग रहा।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन व रोहित जैन ने किया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्कूल परिसर में बच्चों ने क्रिसमस के पेड़ों को सजाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। किड जी प्ले स्कूल टीचर्स कॉलोनी मेें प्रबंधक योगेश गुप्ता और ममता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने केक काटा। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। डायरेक्टर ने बच्चों को सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में भी क्रिसमस-डे धूमधाम से मना ।