फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप बदलेगी देश की राजनीति- सोमेंद्र ढाका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की बागपत इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन मधु मिलन मैरिज होम बड़ौत में हुआ। इसमें पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि आप के पश्चिमी उप्र संयोजक सोमेंद्र ढाका ने कहा देश की राजनीति को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी को ही आगे आना होगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। वह किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। इसका जवाब किसान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देंगे। उप्र प्रवक्ता विवेक यादव ने कार्यकर्ताओं को कठोर परिश्रम कर जन-जन तक पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। इस सम्मेलन की अध्यक्षता ओमवीर सिंह ने की। संचालन सतीश तोमर ने किया। इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें