फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ. चरण सिंह के जीवन से ले प्रेरणा- गठिना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर सिंह गठिना ने कहा जीवन को उन्नत बनाने के लिए चौधरी चरण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। चौधरी साहब का जीवन एक आदर्शमय जीवन था।
बुधवार को इब्राहिमपुर माजरा गांव में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में आयोजित सभा की अध्यक्षता करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर सिंह गठिना ने कहा चौधरी चरण सिंह केवल एक आदर्शवादी राजनेता ही नहीं थे, अपितु एक महान समाज सुधारक भी थे। वे केवल शिक्षा शास्त्री ही नहीं थे, अपितु अध्यात्मवादी भी थे। उनके जीवन में कहीं भी किसी भी प्रकार का अवगुण का धब्बा नहीं था। इसलिए बहुत साधारण घर में पैदा होकर सफलता की अधिकतम ऊंचाई को उन्होंने छुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच के संस्थापक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा समाज में दिन प्रतिदिन बुराई और कुरीतियां तेजी के साथ बढ़ रही हैं। इससे समाज पतन की ओर जा रहा है। ऐसी परिस्थितियों में चौधरी चरण सिंह के आध्यात्मिक गुरू महर्षि स्वामी दयानंद की वैज्ञानिक वैदिक विचार धारा को आत्मसात करना होगा और चौधरी साहब की नीतियों पर चलना होगा। समाज में सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग इन दोनों महा विभूतियों के विचारों पर चलकर ही संभव है। उन्होंने कहा समाज को कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, दहेज, जातिवाद, भाग्यवाद, संप्रदायवाद, भ्रष्टाचार, मूर्ति पूजा, अंधविश्वास आदि कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। इस दौरान रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा और सत्यव्रत, राजपाल आदि ने भी विचार रखे। संचालन पूर्व प्रधान शौकेंद्र ने किया। इसमें साहब सिंह, सर्वेश, ईश्वर सिंह, राममेहर, राजपाल सिंह, अल्ला मेहर, राजीव दूहूण, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें