फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने वालों का दें मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत कस्बे के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में एएसपी अजय कुमार सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया। बताया गया कि उत्पीड़न सहन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

एएसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला व लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही है। इसे रोकने के लिए छात्राओं और महिलाओं को जागरूक होना होगा। यदि कोई परेशान करता है तो उसकी तुरंत शिकायत अपने माता-पिता और पुलिस से करें। ताकि उसे सजा मिल सके। महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने 1090 की सुविधा दी । यह टॉल फ्री नंबर केवल महिलाओं की शिकायत के लिए है। इसके अलावा 100 नंबर पर भी शिकायत की जा सकती है। महिलाओं पर घरेलू हिंसा भी हो रही है। सीओ वंदना शर्मा ने भी छात्राओं को बचाव करने की जानकारी दी। संचालन क्रीड़ा अध्यक्ष सुदेश ने दिया। चौकी प्रभारी सुशील कुमार, सचिन, अशोक, गायत्री, शहनाज खान, मंजू लता, सुमनलता, प्रतिभा, अनिल मितलेश, सुनीता शर्मा, पूनम, सोनिया, प्रियंका, आरजू आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें