फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजेक्ट-सामान्य गन्ने को लेकर भाकियू का मिल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मिल में सामान्य और रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं लिए जाने पर हंगामा हुआ। तौल से मना करने पर किसानों ने हंगामा किया। मिल प्रशासन ने पुलिस बुलवाई तो भाकियू ने इसका विरोध शुरू कर दिया। चेतावनी दी किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। मिल को किसानों का गन्ना लेना पड़ेगा। 30 नवंबर से आंदोलन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को मीतली गांव के किसान तेजपाल ठाकुर, निशांत शर्मा सहित अन्य कृषक रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंचे। कर्मचारियों ने गन्ने को लेने से इंकार कर दिया। इसका उन्होंने विरोध किया। कांटे पर जाकर बैठ गए। मिल प्रशासन ने कोतवाली से पुलिस बुलवा ली। किसानों ने भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर को फोन पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ता मिल में पहुंचे। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। कोतवाली प्रभारी से नोकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मिल प्रशासन अपनी हठधर्मी पर उतर आया है। रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति का गन्ने के दाम कम है, इसके बाद भी नहीं लिया जा रहा है। गेहूं बुवाई का समय निकलता जा रहा है। किसान चिंता में है। उन्होंने कहा चोरी छिपे तौल केंद्रों पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लिया जा रहा है। मिल में भी गन्ना पहुंच रहा है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा 30 नवंबर से ब्लॉक अध्यक्ष तेजपाल ठाकुर और निशांत शर्मा के नेतृत्व में मिल में अनिश्चित कालीन धरना शुरू होगा। किसानों से अपील की अपना गन्ना लेकर पहुंचे वह खुद इसे मिल में पहुंचाएंगे। कोई विरोध करेगा, उसे सबक सिखाएंगे। इसमें योगेश शर्मा, सतीश प्रधान, ओमपाल, हिम्मत सिंह, इंद्रपाल, जयदीप, पवन, ओंकार, रामवीर, श्रीपाल, धर्मेंद्र, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें