फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन शुरू, 222 नामांकन फार्म लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र लेने और नामांकन की प्रक्रिया में तेजी आनी शुरू हो गई है। अग्रवाल मंडी टटीरी से अध्यक्ष पद के पांच और बागपत से दो नामांकन दाखिल किए । अमीनगर सराय नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद पद के फार्म लिए । आठ स्थानीय निकाय के लिए सोमवार को 222 नामांकन फार्म जिलेभर में लिए, जबकि इनमें से 31 फार्म ही जमा हुए हैं। अब तक 560 नामांकन फार्म लिए जा चुके हैं। एसडीएम विवेक कुमार यादव और सीओ दिलीप कुमार ने तहसील का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका बागपत के अध्यक्ष पद के लिए दो नाम निर्देशन दाखिल किए । डॉ. शराफत अली और इसरार राणा नामांकन फार्म दाखिल किया। सभासद पद के लिए वार्ड एक, चार और 16 से एक-एक, वार्ड सात से दो ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 36 उम्मीदवारों ने फार्म लिए।
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत से प्रमोद कुमार , विनोद कुमार, अनीता, ऋषिपाल, अशोक कुमार ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। वहीं अशोक कुमार, अशोक कुमार सिंघल, तेजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अंकुर शर्मा, पवन कुमार, पवन कुमार सिंघल सहित नौ ने नामांकन पत्र लिए। सभासद के लिए सात फार्म जमा हुए और 13 फार्म लिए ।
विज्ञापन

अमीनगर नगर पंचायत से अनिल कुमार मलिक, कमलेश, मांगेराम, राधेश्याम, सुनीता, कोमल, रेनू , राजीव, रुबि गर्ग, विमल, खगेश सहित 14 उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिए। वार्ड सभासद के लिए 16 उम्मीदवारों ने फार्म लिया।

समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे
बागपत। प्रत्याशी ने नगर में जुलूस निकालकर ढोल की थाप पर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। पुलिस ने नामांकन स्थल से पहले ही समर्थकों को रोक दिया। प्रत्याशी अपने प्रस्तावक और वकील के साथ फार्म जमा करने के लिए पहुंचे।

बड़ौत के लिए दिखा उत्साह, टीकरी और दोघट भी बढ़े
बड़ौत। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि बड़ौत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रालोद के प्रत्याशी अश्वनी तोमर ने दो नामांकन फार्म लिए हैं। सचिन और सलीम चौधरी ने एक-एक फार्म लिया। वहीं, सदस्य पद पर सोमवार को 37 फार्म लिए हैं। अब तक 143 फार्म तहसील से लिए जा चुके हैं। सदस्य पद के 11 नामांकन जमा हो चुके हैं। छपरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कालू कुरैशी, हारून कुरैशी, वीरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, संजीव चौधरी, पिंकी, बालेश, मंजू, सुखेंद्र, राजेश देवी, सतेंद्र, नगेंद्र, योगेंद्र, रूसी चौधरी ने फार्म लिए। जबकि सदस्य पद पर 18 फार्म लिए गए।
नगर पंचायत टीकरी में अध्यक्ष पद पर सोमपाल, अरविंद उर्फ बबलू, रणधीर, शीशपाल, हरिओम, राजीव राठी, नीरज राठी ने फार्म लिए। सदस्य पद पर सोमवार को आठ फार्म लिए गए।
दोघट नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर 10 फार्म खरीदे लिए । सदस्य पद पर 15 फार्म दावेदारों ने तहसील से लिए हैं।

रालोद नेताओं ने चुनाव पर किया मंथन
बड़ौत। रालोद कार्यालय में विधायक, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों ने स्थानीय निकाय चुनाव पर मंथन किया। इस दौरान छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह, पूर्व विधायक साहब सिंह, पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह, डॉ. अजय तोमर, वीरपाल राठी ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने की। संचालन सुरेश राणा ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, जमीरूद्दीन अब्बासी, सुबोध राणा, सुरेश चंद कौशिक, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, डॉ. इरफान मलिक, सतेंद्र प्रमुख, राजू तोमर सिरसली आदि उपस्थित रहे।

बसपा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की
बड़ौत। बसपा के मेरठ मंडल प्रभारी सतपाल गुर्जर, जोन इंचार्ज सतपाल पेपला और गंगा शरण बबलू ने सलीम चौधरी को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विक्रम भाटी ने की। संचालन डॉ. गोविंद बाबू ने किया। इस दौरान बड़ौत पालिका अध्यक्ष पद के लिए सलीम चौधरी, खेकड़ा पालिका अध्यक्ष के लिए रिहाना प्रवीन, अमीनगर नगर पंचायत चेयरमैन के लिए राजीव कुमार, अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन के लिए जितेंद्र कुमार, दोघट नगर पंचायत के चेयरमैन लिए सुधा चौधरी, छपरौली नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कालू कुरैशी को प्रत्याशी घोषित किया।

अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन फार्म लिए
खेकड़ा। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सोमवार को खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद के पद के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिए। अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्य पद के लिए 67 फार्म बिक चुके हैं। सोमवार को दिन भर तहसील में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशीष कुमार एवं तहसीलदार जसधीर सिंह, थाना प्रभारी एसपी सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें