बागपत। शहर की रामलीला के मंच पर अलग-अलग लीलाओं का मंचन हुआ। कहीं ताड़का का वध हुआ तो कहीं भगवान श्रीराम का जन्म हुआ तो कहीं सीता का। रामलीला को देखने के लिए काफी भीड़ रही।
मंगलवार को शहर की श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से बड़ा बाजार में लीला का मंचन किया गया। ऋषि विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को युद्ध की विद्या सिखाई और ताड़का वध का आयोजन किया । इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कमेटी के अध्यक्ष नीराज चौहान, सुमित, प्रदीप वर्मा, निशांत, जितेंद्र, संदीप मौजूद रहे।
रघुवर रामलीला समिति के मंच पर पतंग उठाने मंचन किया । इसमें सीता जन्म, जनक के द्वारा हल चलने, सुभाहु और मारीच खंदक वन में अपने राक्षसों के साथ शराब और मांस मदिरा के सेवन का मंचन किया । इसमें समिति के अध्यक्ष संजय रुहेला, जोंटी, रमेश वर्मा, अमित जैन, ऋषभ जैन, अंकित गुप्ता, नंदलाल डोगरा, आनंद, सुमित त्यागी, राजू सैन, किशोर, मंगल, उमेश जैन, रामकिशन वर्मा, विनीत मौजूद रहे।
इसके अलावा शहर की पुराना कस्बा स्थित आदर्श रामलीला मंडल के मंच पर सीता का जन्म का मंचन हुआ। इस मौके पर नेपाल चौहान, सुशील चौहान, राकेश गर्गा, नरेश चौहान, प्रदीप पिंडारी, भूपेंद्र, प्रवीण, कर्मवीर मौजूद रहे। टटीरी स्थित रेलवे मैदान में चल रही रामलीला में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लीला का मंचन किया । इसमें प्रेमशंकर शर्मा, युनूस, प्रदीप, शेर खान, संदीप आदि रहे।