फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में बागपत की टीम प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, सूजरा में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता हुई, इसमें छपरौली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसके बाद आयोजकों ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जिला फुटबाल टीम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को सूजरा स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता खेली गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें कई कॉलेजों के टीमों ने भाग लिया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बली के क्रीड़ा अध्यक्ष और फुटबाल कोच संजीव शर्मा ने बताया फुटबाल प्रतियोगिता दो वर्ग में हुई। इसमें सीनियर बालक वर्ग में बागपत की टीम प्रथम और छपरौली की द्वितीय रही। जबकि सब जूनियर बालक वर्ग में छपरौली प्रथम और बागपत की टीम द्वितीय रही।
उन्होंने बताया 26 -27 अगस्त को नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, फुलैरा में होने वाली मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला फुटबाल टीम चयन किया गया। इसमें सीनियर बालक वर्ग की टीम में संजय, दीपक, गौरव, पुनीत, शुभम, पवन और पंकज का चयन किया। जबकि सब जूनियर बालक वर्ग की टीम में मोहित, तुषार, सुल्तान, उमेश, सौरभ, मोहित, सूरज, अभिषेक का चयन हुआ। इस दौरान संजीव सूजरा, तेजपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, शौकीन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें