फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में किशोर सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) । सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोर सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। सुमित पुत्र सोमपाल निवासी गुराना रोड बड़ौत सोमवार की सुबह बाइक से अपने मामा के यहां खेड़की जा रहा था। जब वह ट्यौढ़ी गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं फैजान (14) पुत्र इकबाल निवासी गुराना सोमवार को अपनी स्कूटी से बड़ौत आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर भाग गया और वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के परिजन घायलों के इलाज कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें