फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले से पहले तैयारी पूरी कर लें अफसर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। श्रावणी मास में पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने अफसरों की बैठक ली। निर्देश दिए मंदिर तक आने वाले सभी मार्गों को ठीक कराया जाए, ताकि किसी भी शिवभक्त को परेशानी न हो। मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुरा महादेव स्थित परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर 20 से 23 जुलाई तक लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए मंदिर पर पहुंचने वाले सभी मार्गों की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए। बिजली विभाग को मेले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए। मार्ग पर जितने भी जर्जर तार है उनको बदलवाने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को निर्देशित किया साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखें और खाद्य विभाग के अधिकारी खाने पीने की दुकानों में सामान की गुणवत्ता की जांच करें। परिवहन विभाग मेले में बसों की कमी न रहने दे। स्वास्थ्य विभाग मेले के दौरान आने जाने वाले सभी मार्गों पर एंबुलेंस की व्यवस्था और मेला क्षेत्र में भी डॉक्टर घूमते रहे। 12 जुलाई को बैठक कर सभी व्यवस्था को देखा जाएगा। डीएम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें