फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी लीकेज होने पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की टंकी लीकेज होने पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव के ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर गांव की टंकी लीकेज होने की शिकायत करते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि टंकी से पानी निकलने के कारण कुछ मकानों में दरार तक आने लगी हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एक वर्ष पूर्व पानी की टंकी का प्रस्ताव आया था। गांव में सीसी रोड़ को तोड़कर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पिछले एक वर्ष से चल रहा है। यह कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। पेयजल लाइन से दिए गए अधिकतर कनेक्शन लीकेज हो चुके हैं। यहां से पानी निकलने के कारण कुछ मकानों में दरार आने लगी है। ठेकेदार से कईं बार शिकायत की गई। लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम ने इसकी जांच कराने के आदेश दिए। प्रदर्शन करने वालों में रूपक तोमर, राजेंद्र शर्मा, ऋषिपाल, रणवीर, अनिल, रूपेंद्र, सोहनवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें