फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को किया नामजद, 16 पर एफआईआर

Sun, 24 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा के बेटे सोनू की तहरीर पर सिंघावली अहीर थाना पर आरोपी राजकरण पारासर, पंकज, दीपक, रामकिशन, अवनीश, आनंद, मोहित, रोहित, महेश, शांति, कौशल्या, पूजा, बबली के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बदमाश ने सहीं नहीं दी जानकारी बागपत। खिंदौड़ा गांव में मरने से पूर्व बदमाश ने खुद को निरपुड़ा गांव का राहुल उर्फ भूरा बताया था।  फरार साथियों में अपने भतीजे गौरव और लुहारा गांव का अंकित बताया था। मृतक बदमाश की शनाख्त निरपुड़ा गांव के सोनू उर्फ शिशुपाल उर्फ अमरिकन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके फरार साथी उसका चचेरा भाई गौरव के अलावा शेरपुर लुहारा गांव का रोहित है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
31 मई को हाईकोर्ट में है सुनवाई  बागपत। मृतक के परिजनों का कहना है कि जेल में बंद आरोपी आनंद और मोहित की हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगी है। इस मामले की 31 मई को सुनवाई है। मृतक सतपाल शर्मा इसका विरोध कर रहे थे। वे कोर्ट में पैरवी कर रहे थे। इससे विपक्षी रंजिश रखते थे। 
विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सस्पेंड 
बागपत। एसपी रवि शंकर छवि ने केस में लापरवाही प्रतीत होने पर सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव को सस्पेंड कर दिया। उनके स्थान पर चंद्रकांत पांडेय को थाना प्रभारी बनाया। 
पोस्टमार्टम में लगी मिली एक गोली 
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रधानाध्यापक के एक गोली छाती में लगी है। उससे उसकी मौत हुई है। हालांकि पुलिस अफसरों ने जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें