साधन सहकारी समिति पिलाना की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/चांदीनगर। साधन सहकारी समिति पिलाना और साधन सहकारी लिमिटेड सिंगोली तगा की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। पिलाना साधन सहकारी समिति की बैठक में समिति का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और किसानों को 13.50 करोड़ के ऋण की स्वीकृति पास की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन विनोद कुमार और संचालन सचिव रामनरेश यादव ने किया। अश्वनी त्यागी ने पिलाना में जिला सहकारी बैंक की ब्रांच खोलने की मांग की। उनका कहना था कि ब्रांच न होने के कारण क्षेत्र के किसानों को कस्बा अमीनगर जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी होती है। किसान कृष्णपाल ने निजी उर्वरक केंद्र खोलने की मांग की। बैठक में प्रमोद त्यागी, सुबोध त्यागी, महकसिंह, गिरीलाल, मामचंद, नेपाल, अशोक सचान, देवराज, कपिल मौजूद रहे। उधर, सिंगोली तगा में हुई बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र चेयरमैन और संचालन राजेन्द्र सिंह ने किया। संचालक महेश त्यागी ने किसानों को केसीसी ऋण लेने की सुविधा के बारे में जानकारी दी। बताया कि समिति का अधिकतम दायित्व 16 करोड़ 81 लाख रुपये करने का प्रस्ताव पास कराया गया है। महेश सोती ने किसानों के लिए लाभांश वितरण कराने का सुझाव दिया। बैठक में महेश सोती, प्रधान बाबू राम त्यागी, डालचंद प्रधान, आजाद बीर, ओम किशोर, नूर मोहम्मद, सतीश, नीरज व मनोज मौजूद रहे।