फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में हो सकती हैं 12वीं की बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। सीबीएसई 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं जुलाई में हो सकती हैं। परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा एक जून को हो सकती है। शासन स्तर पर चल रही तैयारियों के बाद विद्यालय संचालकों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षकों ने भी छात्रों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। उधर छात्र-छात्राओं ने भी बोर्ड परीक्षा को लेकर गंभीरता दिखानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

ये बोले स्कूल संचालक-------
- जौहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रचना जौहर का कहना है कि सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा जुलाई में कराने की संभावना जताई जा रही है। अधिकांश विषयों का कोर्स पूरा हो चुका है। छात्र भी तैयारी कर रहे हैं।
ये बोले छात्र------
- वनस्थली पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र श्रेयांश का कहना है कि परीक्षा की तिथि तय नहीं होने के कारण आधे अधूरे मन से तैयारी चल रही थी। विद्यालय से बताया गया कि परीक्षाएं जुलाई में हो सकती हैं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते प्रभावित हो रहा पठन-पाठन
- मांउट लिटरा स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र मंयक का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते पढ़ाई पूरी तरह से चौपट हो गई है। परीक्षा को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें