फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र 127, शिक्षक सिर्फ एक

Fri, 02 Sep 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलौचपुरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 127 छात्रों के भविष्य को सुधारने का भार केवल एक ही शिक्षक के जिम्मे हैं। दो वर्षों से ग्रामीण विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।    
विज्ञापन

 
बिलौचपुरा गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पिछले दो वर्ष से अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई है। विद्यालय में 127 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन छात्रों को पढ़ाने के लिए एक ही शिक्षक की तैनाती है। जो सभी कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई लिखाई करा रहे हैं।

एक शिक्षक के सहारे 127 छात्रों का भविष्य चौपट होता नजर आ रहा है। एक शिक्षक के कंधे पर 127 छात्रों के भविष्य संवारने का भार रखा हुआ है। पिछली बार यहां पर 250 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण इस बार अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले ही नहीं कराए। उधर, बीएसए डॉ एमपी वर्मा का कहना है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें