फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 126 गांवों का स्वच्छ भारत मिशन में चयन

Sun, 03 Mar 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में जिले के 126 गांवों का चयन कर लिया गया। जहां करोड़ों रुपये बजट खर्च कर स्वच्छता पर काम कराया जाएगा। शासन से गांवों का चयन होने पर अधिकारी प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के फेज-1 में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शौचालयों के साथ सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करा दिया गया। जिसके बाद स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर काम किया गया। जिसमें 118 गांवों का चयन होने के बाद गांवाें को ठोस व तरह अपशिष्ट मुक्त बनाया गया। साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित भी किया गया। जिसके चलते अब स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में शेष 126 गांवों का चयन कर लिया गया। जहां वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वच्छता पर करोड़ों रुपये बजट खर्च किया जाएगा।
- आबादी के हिसाब से तैयार हो रहे प्रस्ताव
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में चयन किए गए 126 गांवों में आबादी के हिसाब से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिन गांवों की आबादी पांच हजार से अधिक है। वहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 660 रुपये प्रति व्यक्ति और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर 45 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बजट खर्च किया जाएगा। इसके अलावा पांच हजार से कम आबादी वाले गांवों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 280 प्रति व्यक्ति और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर 60 प्रति व्यक्ति के हिसाब से खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

- वर्जन-स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में जिले के शेष 126 गांवोंं का चयन हो गया है। जिनके लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जो शासन को भेजा जाएगा। - अमित त्यागी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें