बड़ौत (बागपत)। विहर्ष सभागार में मुनि वीर सागर महाराज के संसघ सानिध्य में आठ दिवसीय विद्योदय श्रावक-श्राविका संस्कार दिवस का धूमधाम से शुभारंभ हो गया।
इस अवसर पर मुनि वीर सागर महाराज, विशाल सागर महाराज, मुनि धवल सागर महाराज के संसघ सानिध्य में शिविर में बुधवार को पहले दिन अंशुल भैय्या व आस्तिक भैय्या के निर्देशन में जैन श्रद्धालुओं ने शिविर के मध्य पूजन करने की विधि सीखी और भक्ति भाव से संगीत के साथ जिनेंद्र भगवान का पूजन और भगवान का अभिषेक किया। मंगलाचरण विमर्श जागृति महिला मंच ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष चंद जैन के नेतृत्व में अजितनाथ मंदिर कमेटी ने वर्षा योग 2019 के लिए मुनि संघ के चरणों में श्रीफल समर्पित किए। दोपहर में दो बजे से मुनि श्री ने शिविरार्थियों को सम्यक दर्शन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया और जिन सरस्वती व प्रश्नोत्तर रत्न मल्लिका का अध्ययन कराया। शिविर पुर्ण्याजक श्रीमती देवी जैन ने शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की। शाम को गुरू भक्ति हुई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए।