बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर में स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बच्चों को अपने आसपास गंदगी न फैलाने का संदेश दिया।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. ओमवीर सिंह, संचालक राज कुमार आर्य, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज व नगरपालिका परिषद की ओर से सुशील शर्मा व पोपीन ने किया। डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि गंदगी से अनेक बीमारी फैलती हैं, लेकिन लोग सब कुछ जानते हुए भी अपने आसपास ही गंदगी डाल देते हैं, जिसकी दुर्गंध से वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने बच्चों को पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का आह्वान किया। नगरपालिका से आए सुशील वर्मा व पोपीन ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संकल्प दिलाया। बच्चों ने स्वच्छता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें रश्मि तोमर, ऋचा शर्मा, रेखा महेश्वरी, जूही, ऋतु शर्मा आदि रहे।