चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास सड़क पर खड़े डंपर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया।
एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे के लगभग डंपर खराब हो गया। चालक ने सड़क पर डंपर को खड़ा कर दिया और मिस्त्री को लेने चला गया। इसी समय इलेक्ट्रानिक सामान से लदे ट्रक ने डंपर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक राहुल पुत्र लल्लू सिंह निवासी औरैय्या की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रक से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी । पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर सड़क किनारे कराया। खेकड़ा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हुई है। परिजनों को जानकारी दी ।