फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहेड़ा के ग्रामीणों ने सीओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अहेड़ा गांव के ग्रामीणों ने सीओ दफ्तर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। गांव के युवकों को रंगदारी के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। निष्पक्ष जांच कराकर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

सर्वहित पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रहमेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण सीओ कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि अहेड़ा गांव में अवैध रूप से काले तेल की फैक्टरी चल रही है। एनजीटी ने फैैक्टरी बंद करने के आदेश दे रखे हैं। फैक्टरी मालिक गांव के युवकों से रंजिश रखता है। रंजिश उसने रंगदारी के झूठे मुकदमे में युवकों को फंसाया। युवक पुलिस से बच कर इधर उधर भाग रहे हैं। उन्होंने सीओ से निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोष युवकों को बचाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि युवकों को झूठे केस में जेल भेजा तो आंदोलन किया जाएगा। सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने निष्पक्ष जांच कराकर निर्दोष युवकों को बचाने का आश्वासन दिया। इसमें अशोक पंवार, कपिल वैदिक, मनोज, योगेश, जगदीप गुर्जर, सुरेंद्र, देवेंद्र सिंघानिया, महेश आर्य, सहदेव सिंह, राजबीर, जयदीप, मोनू कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें