फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब-ए-बारात पर अल्लाह से मांगी गुनाहों की माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिलेभर में शब-ए-बरात का पर्व मुस्लिम अकीदतमंदों ने मनाया। मुस्लिमों ने रातभर जागकर अल्लाह तआला की इबादत कर अपने गुनाहों को माफ करने के लिए दुआएं की। कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने मरहूमों को फातिहा पढ़कर अल्लाह से उनकी मगफिरत करने की दुआएं की।
विज्ञापन

मुस्लिम अकीदतमंदों ने शनिवार को शब-ए-बरात का पर्व मनाया। अपने पूर्वजों की कब्रों पर पहुंचकर दुआएं की। रातभर जागकर अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की माफी मांगी। शाम को मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहे पढ़कर अल्लाह से उनकी मगफिरत करने और उन्हें कब्र के अजाब से निजात देने की दुआएं मांगी।
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी टटीरी मस्जिद के हाफिज मो. अय्यूब ने कहा कि आज की रात इबादत की रात है। अल्लाह से जो दुआएं करेंगे, वह जरूर पूरी होगी। अल्लाह अपने बंदों पर नरमी करता है। छोटों से छोटी नेकी पर अल्लाह गुनाहों की माफ फरमा देते हैं। आज रात अल्लाह की इबादत जरूर करनी चाहिए। रविवार को रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे। शब-ए-बरात के मौके पर शाम के समय घरों में हलवा बनाया गया। एक दूसरे को वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें