फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं बोली, विकास के नाम पर किया जाना चाहिए मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घर-घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। महिलाओं का कहना है कि चुनाव में विकास को मुद्दा बनाया जाना चाहिए। वह विकास, सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर वोट देंगी। जो प्रत्याशी क्षेत्र के विकास और रोजगार को बढ़ावा देगा, उसे ही वोट किया जाना चाहिए। अग्रवाल मंडी टटीरी में महिलाओं से बातचीत की गई। उन्होंने बेबाकी से अपनी राय दी।
विज्ञापन

पूनम देवी ने कहा कि प्रत्याशी समाज के लिए कितना हितकारी है, इसको पूरा ख्याल रखकर वोट दिया जाना चाहिए। क्षेत्र में आकर जनता की समस्या का समाधान करने वाले को वोट देना चाहिए।
प्रेम मानव कहती हैं कि क्षेत्र के विकास, रोजगार और शिक्षा के नाम पर मतदाता को वोट दिया जाना चाहिए। जिले में विकास होना चाहिए और युवाओं को रोजगार दिलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सुमन देवी ने कहा कि महिलाओं को अपना एजेंडा तैयार करना चाहिए। मतदान में महिलाओं की भागीदारी पूरी होनी चाहिए। क्षेत्र की एकता, अखंडता को बनाए रखेगा, उसे अपना वोट देंगे। हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलेगा उसका पूरा सहयोग किया जाएगा।
गीता रानी का कहना है कि मतदान विकास के मुद्दे पर होना चाहिए। जाति धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास करने वाले को ही महिलाओं को वोट देना चाहिए।
रेनू का कहना है कि विकास और रोजगार के नाम पर ही अपना वोट उम्मीदवार को देंगे। शिक्षा और बुनियादी समस्याओं का भी निराकरण कराएगा, उसे ही वोट जाएगा। इसी पर सभी महिलाओं का ध्यान केंद्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें