उन्होंने बताया कि कॉलोनी में एक झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है और पास गैर सामाजिक व्यक्तियों को बैठाता है। मोहल्ले में रहने वाले लोगों के साथ आए दिन गाली गलौच करता है और मना करने पर मारपीट करता है। वह महिलाओं के साथ भी अभद्रता करता है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में विकास, सोनिया, संजीव, लक्ष्मी, बबलू, सोनू, मोनू, अमरपाल, कमलेश, सुरेंद्र, मीनू, राहुल, अमित, पंकज आदि शामिल रहे।