बागपत। बिजली के बकायेदार उपभोक्ता रविवार को छूट का लाभ ले सकता है। रविवार को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक काउंटर खुलेंगे। सरचार्ज योजना का लाभ लेकर बकायेदार ऊर्जा निगम के कर्ज से मुक्त हो सकते हैं। इसके बाद पूरा बिल जमा करना होगा।
जिले में 10 हजार उपभोक्ता बिजली विभाग के बकायेदार हैं। इसमें सरकारी विभाग भी शामिल हैं। जिन पर 20-22 करोड़ रुपये बकाया है। बकायेदारों के लिए सरकार ने सरचार्ज योजना चलाई, इसका रविवार को अंतिम दिन है। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को लिए सभी काउंटरों को सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक संचालित करने का फैसला लिया है। रविवार को भी बिल जमा होंगे। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने बताया कि रविवार का दिन योजना का अंतिम दिन है। इसमें पंजीकृत उपभोक्ता अपना बिल जमा कर सकते हैं। सोमवार से कि भी योजना के पंजीकृत उपभोक्ता का योजना के तहत बिल जमा नहीं होगा। विभाग की ओर से कनेक्शन काटने और अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अपील की सभी उपभोक्ता योजना के तहत अपना पूरा बिल जमा करा दें।
पंजीकृत केवल 31 तक मान्य
अधिशासी अभियंता ने बताया कि सरचार्ज योजना के पंजीकृत उपभोक्ता रविवार तक ही मान्य होंगे। सोमवार के बाद से विभाग कार्रवाई कर बिलों की वसूली कराएगा।