फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को संस्कारों की शिक्षा दी जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा में हुई धर्मसभा में राष्ट्र संत आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि ऋषि मुनियों की प्राचीन संस्कृति को जीवंत रख रहे गुरुकुलों में बच्चों को संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आचार्य ज्ञान सागर महाराज धर्मसभा में प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कारों के अभाव में समाज में तमाम विकृतियां व बुराइयां पनप रही हैं। युवा पीढ़ी भी नशे की लत में पड़कर बर्बाद हो रही है। मोबाइल फोन का बेतहाशा प्रयोग भी हमारी संस्कृति को प्रदूषित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज से संस्कार समाप्त हो रहे हैं। प्राचीन परंपरा पर आधारित गुरुकुलों में आज भी संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है। इन गुरुकुलों से शिक्षित होकर युवा समाज सृजन व राष्ट्र निर्माण में सहभागिता कर रहे हैं।
इससे पूर्व बिनौली से पदविहार कर पहुंचे जैन संत का गुरुकुल के बच्चों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जैन संत गुरुकुल में अध्ययनरत बच्चों से रूबरू भी हुए। उन्होंने गुरुकुल के कुशल संचालन के लिए संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैया को साधुवाद भी दिया। इसके उपरांत उन्होंने श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन के बाद सरधना के लिए पदविहार किया। धर्मसभा में नवनीत जैन, राकेश जैन, चंद्रकांत, गौतमचंद जैन, श्रवण जैन, दिनेश जैन, महेशचंद जैन, पारस जैन, वैभव जैन, मुकेश जैन, साहिल जैन, मोहित जैन, सचिन जैन, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें