किसानों की समस्याएं दूर कराने की मांग
बड़ौत। किसानों ने शुक्रवार को गुराना गांव में पंचायत कर अपनी कई समस्याओं पर रोष जताया। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याएं दूर न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों की समस्याएं दूर कराने पर ही वोट दी जाएगी।
प्रधान रणधीर सिंह के आवास पर हुई पंचायत की अध्यक्षता महेंद्र ने की। संचालन राजीव ने किया। पंचायत में रणधीर प्रधान ने कहा कि समय पर पर्चियां न आने से जहां किसानों की ईख की फसल खेतों मेें खड़ी सूख रही है। इससे आगामी फसल पर संकट छा गया है। साथ ही गेहूं की कटाई का सीजन भी शुरू होने वाला है। इसके अलावा गन्ना पैमेट का बकाया भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत किएं जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया। पंचायत मेें रामपाल, हरवीर, सुरेंद्र, महेंद्र, सुभाष, प्रमोद, इलम सिंह, भोपाल, रामबीर, जयवीर शामिल रहे।