फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर व देहात के मुख्य मार्गो से बसें गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। परिवहन विभाग के अफसरों की अनदेखी के चलते नगर व देहात के मुख्य मार्गों से शाम होते ही बसें गायब हो जाती हैं, नतीजतन यात्रियों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों ने परिवहन विभाग के अफसरों पर डग्गामार वाहन चालकों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सुधीर दांगी, पुष्पेन्द्र चौहान, मोहित तोमर, सोनू, विनीत मलिक, सन्नी चौहान, रवि, दीपक तोमर आदि का कहना है कि होली हिंदू धर्म का पवित्र त्यौहार है। होली पर्व पर भाई अपनी बहनों के यहां पर उपहार व गुलाल लेकर जाते है, लेकिन नगर व देहात क्षेत्र के मार्गों सहित अन्य मुख्य मार्गों पर बसों का संचालन बिल्कुल ठप है। दिन मेें दो-चार बसों के अलावा शाम होते ही मुख्य मार्गों से बसें गायब हो जाती है, जिस कारण यात्रियों को दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। उन्होंने विभागीय अफसरों पर डग्गामार वाहन चालकों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्य मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की। मांग पूरी न होने पर विभागीय कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। उधर एआरएम योगेंद्रपाल का कहना था कि पर्याप्त संख्या में मार्गों पर बसें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें