बड़ौत (बागपत)। होली चाइल्ड कान्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक नरेंद्र पंवार ने किया। इसके उपरांत कक्षा नर्सरी से कक्षा नौंवी तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले मेधावियों में लव्यांश, जैद खान, आलिया, अंशिका, अलिशा, आरव, सांची, आदि, पायल, प्राक्षी, नव्या, कनिका, सात्विक, अंजलि, सम्यक, प्राशुक, अंश, भव्या, निधि, तनिशा, दीक्षा, पीयूष, रुद्र प्रताप, शगुन, यशभी, तनु, शिवानी, विधि, नंदनी, सुरभि, बुद्धप्रकाश को सम्मानित किया। इसमें सविता चौहान, सरिता शर्मा, मोहित कुमार, प्रीति ठाकुर, भावना, मोनिका, सीमा, तेजवीर, शालू, शिवानी शर्मा आदि रहे।