फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने की है किसानों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक काठा गांव में हुई। इसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी राजू मान ने कहा कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन

इसमें राजू मान ने कहा कि देशभर के किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं और उनके हालात बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सत्ता के नशे में किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस किसान मजदूर की पार्र्टी है। उन्होंने कहा विगत दिनों देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से सरकार बनने के दस दिन में कर्ज माफ करने का वायदा किया । तीन राज्य में कांग्रेस ने सरकार बनते ही दो दिन में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने दावा किया अगली लोकसभा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस मौके पर कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने कहा कि भाजपा नेताओं ने विगत लोकसभा चुनाव में देश की जनता को बड़े-बड़े वायदे किए, लेकिन सत्ता मिलते ही उन्हें भुला दिया। उन्होंने कहा सरकार ने किसान के समस्याएं हल नहीं की। उन्होंने कहा चालू गन्ना सत्र में कई चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया। इससे किसान परेशान हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन देवेंद्र चौहान ने किया। इसमें खिलेराम गुर्जर, ध्रुव शर्मा, तेजवीर तोमर, विनोद गुप्ता, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र फौजी, योगी जाटव, सरफराज अहमद, ओमपाल, सतपाल प्रधान, नरेंद्र, हसमत चौधरी, अवनीश पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें