बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव के लोगों ने एसडीएम बागपत कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा। राशन डीलर पर अभद्रता करने और राशन न देने का आरोप लगाया। विरोध करने पर कार्ड को निरस्त कराने की धमकी देता है। पीड़ितों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
गांवों में राशन वितरण की व्यवस्था चरमा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में दो-तीन दिन राशन बांटने का समय निर्धारित किया। उनका समय निकल जाता है तो फिर किसी की को राशन नहीं मिलता है। अभद्रता करना तो आम है। बुधवार को सुल्तानपुर हटाना गांव के लोगों ने राशन डीलर की शिकायत कर यह ही आरोप लगाए हैं। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है। एसडीएम को अवगत कराया कि अपनी मनमर्जी से लोगों को राशन देता है। कोई विरोध करता है तो कार्ड को निरस्त करने की चेतावनी देता है। ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ कार्रवाई और गरीबों को समय पर राशन वितरण कराने की मांग की। इसमें किरण पाल, सुभाष, अमरपाल, इंद्र, राजेंद्र, प्रकाशी, बबीता, सुमन, मेमकला, सुनीता, रेवती, रेखा, ओमी, मुनेरा आदि रहे।