बड़ौत (बागपत)। जेवी कॉलेज की रासेयो की तृतीय इकाई के शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डा. देवेंद्रपाल सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर मुकेश, गौरव, उर्वेश, वसीम, यूसुफ, दिव्यांश, फिरोज, किशोर कुमार शामिल रहे।
इसी कॉलेज की प्रथम ईकाई का चौथा एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. रघुराज सिंह ने स्वयंसेविकाओं को देश की उन्नति एव विकास की मुख्य रुकावट के बारे में जानकारी दी। साथ ही देश में फैले भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर डा. अशोक चौधरी, डा. राजेश कुमार, डा. मनोज कुमार शर्मा, डा. जयवीर सिंह, डा. राम शर्मा, डा. वीके द्विवेदी, डा. डीपी सिंह, डा. लोकेंद्र, डा. विजयपाल, रिन्कू, अमन, तसलीम, संजीव का योगदान रहा।
वहीं इसी कालेज की रासेयो की द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डा. रश्मि निगम के निर्देशन मेें शुरू हुआ। स्वयंसेविकाओं के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थान पाने वाली मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. जोगेंद्र सिंह, डा. एमएस राठी, डा. एके शर्मा, डा. मुनेश, नितिन, सागर, कृष्णपाल मौजूद रहे।