बागपत। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शहर के विकास के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। इसमें सात लाख रुपये से विद्युत लाइट को मीटरीकृत कराया जाएगा। सभी प्रस्ताव को बोर्ड में हरी झंडी दी।
शनिवार को नगर पालिका की बोर्ड चेयरमैन राजूद्दीन की अध्यक्षता में हुई। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से 1.5 करोड़ रुपये से धनराशि नगर के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। सभी बिजली कनेक्शनों को मीटर से जोड़े जाने का निर्णय लिया। अवस्थापना निधि से सात लाख रुपये की धनराशि विद्युत लाइट को मीटरीकृत करने पर व्यय की जाएगी। वर्ष 2019-20 में साप्ताहिक पैठ, विज्ञापन होर्डिंग्स का ठेका छोड़े जाने का बैठक में निर्णय लिया। पुलवामा हमले की कठोर शब्दों में निंदा की और हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संचालन अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने किया। सभासद अहसान अली, सत्यपाल सिंह उपाध्याय, विकास, इकराम, इमरान, रजनी, संतलेश, तरन्नुम व शशीबाला मौजूद रहे।