बड़ौत (बागपत)।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। फूंस वाली मस्जिद से मुस्लिम समाज के लोग पाकिस्तान के प्रतीक पुतले को लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे और उन्होंने फूंस वाली मस्जिद पर पाकिस्तान का झंडा और प्रतीक पुतला दहन किया।
डॉ. इरफान मलिक के नेतृत्व में मुस्लिम वर्ग के लोग एकत्रित हुए और वहां से पाकिस्तान का झंडा व पुतला लेकर नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड चौराहा पहुंचे और वे हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनमें पाकिस्तान के खिलाफ काफी आक्रोश दिखाई दिया। फूूंस वाली मस्जिद पर पहुंचकर उन्होंने पाकिस्तान का झंडा व पुतला आग के हवाले किया। इसमें हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, इमरान, इस्लामुदीन, आरिफ खान, सलाऊदीन, वसीम मलिक, साजिद मलिक, शाहिद मलिक, पप्पू खान, खुर्शीद आदि रहे।