बड़ौत (बागपत)।
विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स छपरौली रोड पर चल रही पांच दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को कांप्लेक्स की टीम विजयी रही। चौथे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, संचालक अंकित पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के लिए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना भी किसी जीत से कम नहीं है। मैच में हार व जीत तो होती रहती है। प्रतियोगिता का संचालन करते हुए नितेश तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता मेें चौथे दिन विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और खेकड़ा की टीम के बीच खेला गया। इसमें कांप्लेक्स की टीम 104-97 अंक के अंतर से विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को कांप्लेक्स के संचालक अंकित पंवार ने ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें मनीष, अंकित अग्रवाल, नितेश, पारस आदि रहे।