फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी निरस्त, पहले होगा किसानों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कृषकों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी और कर्मचारियों ने सत्यापन किया। अधिकारियों ने सार्वजनिक अवकाश न रखने के निर्देश दिए है। पंचायत घरों में बैठक कृषकों की समस्याओं को सुनकर उनके सत्यापन किया। ताकि समय पर करीब डेढ़ लाख कृषकों को दो हजार रुपये की प्रथम किश्त का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

किसानों की आय में वृद्धि के लिए भारत सरकार ने बजट में सालाना छह हजार रुपये देने की घोषणा की। जिला स्तर पर कृषकों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्रवाई रफ्तार बढ़ रही है। प्रथम किश्त 2000 रुपये कृषकों के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) के धनराशि पहुंचाई जाएगी। इसके लिए सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने कृषकों से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों का अवकाश निरस्त किया। छुट्टी में भी कृषकों का सत्यापन करेंगे। उनकी योजना से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। पंचायत घरों में ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल योजना के संबंध में कार्य में जुटे हैं। किसान योजना का लाभ लेने के लिए अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। मौके पर ही कृषकों को पात्रता भी बताई जा रही है। इसी के दायरे में आवेदन कराया जा रहा है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि कृषकों को प्रथम किश्त का लाभ पहुंचाने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। अवकाश में ग्राम पंचायत अधिकारी ओर लेखपाल कार्य में जुटे हैं। दो हजार रुपये की प्रथम किश्त का लाभ समय पर कृषकों के खाते में पहुंचाना लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें