रामनगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली
बिनौली (बागपत)। तेड़ा स्थित आर्य विद्यालय इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को रामनगर गांव में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिये मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली।
कालेज के शिक्षकों और छात्र-छात्राएं साइकिलों पर सवार होकर रामनगर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों से मिलकर लोकसभा चुनाव में मतदान करने अपील की। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदाता अपने अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने गांव के युवाओं को एकत्र कर अलग-अलग मोहल्लों की जिम्मेदारी भी दी कि की वे बुजुर्ग मतदाता को बूथों तक पहुंचाएं। रैली में छवि, प्राची, अन्नू, प्रिया, निशा, जय भगवान, भागमल, मुकेश, नरेश पाल, रण सिंह, लेखराज, सोनू, अरविंद, चमन लाल, विनोद आदि उपस्थित रहे।