दोघट/दाहा (बागपत)। निरपुड़ा गांव में देवपाल राणा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें उद्घाटन मैच निरपुड़ा की टीम ने जीता।
प्रतियोगिता का उदघाटन पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल गांव-गांव में होने बहुत जरूरी है। क्योंकि खेलों से शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। उद्घाटन मैच निरपुड़ा व गूंगाखेड़ी की टीमों के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में निरपुड़ा की टीम विजयी रही। रेफरी की भूमिका अजय वीर धनौरा और केपी लुहसाना ने निभाई। मंगलवार को प्रतियोगिता का फाइनल होगा। इस दौरान बाबा भोलर सिंह, बिजेंद्र राणा, पप्पू, विकास, कृष्णपाल राणा, प्रियव्रत राणा, सोमपाल फौजी, अमित राणा, शुभम पहलवान, अंकित मेहरा, मास्टर कुलदीप, रामकुमार का सहयोग रहा।
ाणा