चांदीनगर (बागपत)। ऑल इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी के बनने पर रटौल गांव में हर्ष का माहौल है। गांव के सैय्यद फहाद ने कहा कि यह जीत युवाओं की जीत है। इस्लामिक सेंटर युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए हमेशा आगे रहता है। चुनाव छह जनवरी को हुआ। हाजी तंजीम कुरैशी के आवास पर एक बैठक हुई, इसमें सैय्यद फहाद ने अध्यक्ष पद पर सिराजुद्दीन कुरैशी की जीत युवाओं की जीत बताया है। इसमें रटौल के पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी, कल्लू कुरैशी, वसीम कुरैशी, रियाजूदीन, साकिर, नूर हसन, सुहैब, रियासत कुरैशी मौजूद रहे।
नेत्र शिविर में 120 रोगियों की जांच
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब टटीरी और व्यापार मंडल सरूरपुर कलां ने गांव स्थित शिव मंदिर में नेत्र शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन चंद्रमणि शर्मा ने दीप जलाकर किया। वेणु आई दिल्ली से पहुंचे डॉक्टरों ने 120 मरीजों के आंखों की जांच की। पांच रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। इसमें मुख्य संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, चांदराम गुप्ता, जसवीर सिंह, ओमपाल, बिट्टू, जितेंद्र, मास्टर रामपाल, कुलवीर सिंह, संजय शर्मा, अमन गुप्ता, विक्रम सिंह का सहयोग रहा।