बड़ौत (बागपत)।
ग्रोवेल स्कूल की दोनों शाखाओं (गर्ल्स विंग व को-एड विंग) में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर विश्वास चौधरी और प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना भी अनिवार्य है। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। गर्ल्स विंग शाखा मेें प्रथम दिन कक्षा एक से कक्षा पांच तक की बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। फ्लैट रेस मेें कक्षा एक से अनन्या प्रथम, इनायत द्वितीय और अकीरा तृतीय, कक्षा दो में जहानवी प्रथम, नित्या द्वितीय और अवनी तृतीय, कक्षा तीन में वैष्णवी प्रथम, पावनी द्वितीय और अनुष्का तृतीय, कक्षा चार में दिव्या प्रथम, अपेक्षा द्वितीय और कृतिका तृतीय, कक्षा पांच में कृष्टि प्रथम, अंशिका द्वितीय और खुशी तृतीय रही।
पहले दिन को एड विंग में कक्षा नर्सरी से कक्षा छह तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नर्सरी मेें चेयर रेस में दिव्यांशु प्रथम, आयुष द्वितीय और देवांश तृतीय रहे। एलकेजी मेें म्यूजिकल चेयर गेम में फरीहा प्रथम, वियान द्वितीय और आरूषी तृतीय, यूकेजी में जम्पिंग रेस मेें अतिशय प्रथम, अंश द्वितीय और आराधना तृतीय, कक्षा एक में डस्ट पुट ऑन दा चेयर गेम में देव प्रथम, अर्पित द्वितीय और आयुष तृतीय, कक्षा दो में शूज एंड शोक्स गेम में लक्ष्य प्रथम, हंसिका द्वितीय और हर्षित तृतीय, कक्षा तीन मेें वाक रेस मेेें वेदार्थ प्रथम, आयुष द्वितीय और दिव्यांश तृतीय, कक्षा चार रेस मेें अर्थव प्रथम, आदित्य द्वितीय और अंश तृतीय, कक्षा पांच मेें लेमन रेस मेें अनंत प्रथम, चिराग द्वितीय और अभीजित तृतीय, कक्षा छह खो-खो मेें वंशिका प्रथम, सार्थक, अभिनव, अतिशय की टीमें विजयी रही। इसमें प्रधानाचार्या संध्या तिवारी, कमलदीप जिंदल, मंजू शर्मा, सविता शर्मा, आभा, गोस्वामी, आयुषी, आंचल, निधि सिंघल, निर्मेश सिंह आदि का योगदान रहा।