येलो ने ब्लू हाउस को हराया
बड़ौत। विंडसर स्पोर्टस कांप्लेक्स में बुधवार को तीन दिवसीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें क्षेत्र की बालिकाओं की टीम ने भाग लिया। बाद में विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ कांप्लेक्स की डायरेक्टर मानवी मदान, मैनेजर मीनाक्षी पंवार और संचालक अंकित पंवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डायरेक्टर मानवी मदान ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद का। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच येलो और ब्लू हाउस के बीच खेला गया। इसमें येलो हाउस की टीम ने ब्लू हाउस की टीम को 10-6 से हराया।
दूसरा मैच ग्रीन हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया। इसमें ग्रीन हाउस की टीम 11-9 के अंतर से विजयी रही। डायरेक्टर अंकित पंवार ने बताया कि कांप्लेक्स का उद्देश्य नगरीय और देहात क्षेत्र से अधिक से अधिक प्रतिभाओं को खोजना है। इसलिए समय-समय पर कांप्लेक्स पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। विजेता टीम को डायरेक्टर मानवी मदान, मैनेजर मीनाक्षी पंवार और संचालक अंकित पंवार ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन नितेश ने किया। इस अवसर पर मनीष, दीपक, पारस, आकाश, राजीव, नवीन का योगदान रहा।