फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की उन्नति में बेटिया लहरा रही है परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा बेटियां समाज के हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। इस मौके पर मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया ।
विज्ञापन

स्कूल में बेटियां माता-पिता के लिए वरदान या अभिशाप विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा और राव फारूख अहमद नेे संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के 40 बच्चों ने भाग लिया। इसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इसमें प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि किस प्रकार बेटियां समाज के हर क्षेत्र मेें अपनी उन्नति का परचम लहरा रही है तथा देश, समाज व माता-पिता का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन सामाजिक कार्यक्रमों में बेटियों का जाना निषेध माना जाता था, उन कार्यों के माध्यम से बेटियों ने सिद्ध कर दिखाया कि वे बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रधानाचार्य अजय शर्मा, राव फारूख और मोनिका शर्मा नेे निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली नैंसी, द्वितीय स्थान पर रहने वाली दीपिका और तृतीय स्थान पर रहने वाली सोनम को प्रधानाचार्य ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वंशिका, विराट, आर्यन, अभिलाषा, कशिका, प्रियम, वैभव, तरन्नुम, तुषार, आंचल, वंदना, अभय, प्राची का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें