फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिश रहा परीक्षा परिणाम, सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा घोषित जून 2018 के परीक्षा परिणाम में चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। संस्थान मे मंगलवार को मेधावी छात्र और छात्राएं सम्मानित किया।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट छपरौली रोड , बड़ौत में आयोजित समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. संजीव आर्य ने समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अन्य छात्र-छात्राएं मेधावी छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लें और टाइम मैनेजमेंट करके अपनी पढ़ाई करें। अनुशासन और शालीनता जीवन के सफलता की कुंजी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीएससी बायोलॉजी प्रथम वर्ष में निकिता राठी प्रथम, प्रिया द्वितीय और सपना चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी बायोलॉजी द्वितीय वर्ष में पारुल प्रथम, रानी तोमर द्वितीय और वर्षा तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी बायोलॉजी तीन वर्ष में ओमवीर सिंह प्रथम, विकास वर्मा द्वितीय और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी मैथ प्रथम वर्ष में शिवम कुमार और हिमानी दांगी संयुक्त रूप से प्रथम , गौरव कुमार द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी मैथमेटिक्स द्वितीय वर्ष में वंशिका प्रथम, सिद्धार्थ और प्रियंका शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय और आंचल पवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी गणित थर्ड ईयर में रॉकी प्रथम, अनुराग चौधरी द्वितीय और अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन संयुक्त रूप से डॉ. ओम पाल धनकर और जावेद अली ने किया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज जनरल सेक्रेटरी डॉ अशोक कुमार ने की। इसमें राहुल सिंह , श्वेता राठी , हरिप्रकाश पवार, अंकित कुमार, अंकुर मालिक, शालू रानी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें