फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सा टूटने से ट्रैक्टर चालक गन्ने के नीचे दबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ रोड पर शुगर मिल के पास गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की गन्ने के नीचे दब कर मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 250 क्विंटल गन्ना लदा हुआ था। लोगों ने मृतक के शव को गन्ने के नीचे से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सहारनपुर के माजरा गांव निवासी नूर मोहम्मद (22) कई साल से खेकड़ा के प्रमोद कुमार का ट्रैक्टर चलाता था। वह बुधवार को करीब 250 क्विंटल गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को बागपत शुगर मिल पर लाया। मेरठ रोड पर शुगर मिल के सामने ट्रैक्टर मोड़ते समय रस्सा टूटने से ट्रॉली में लदा कई क्विंटल गन्ना चालक के ऊपर गिरा, इसमें दबकर वह घायल हो गया। इस दौरान जानकारी होने पर अनेक किसानों ने मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल को सर्वोदय अस्पताल टटीरी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।

हाईवे पर युवक को पीटा, घायल
बागपत। सिसाना गांव निवासी पवन चौहान पुत्र ओमपाल सिंह ने बताया कि वह हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुधवार को वह गांव से बागपत बाजार में सामान खरीदने के लिए आया था। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव के पास पांच-छह लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित से लूट का प्रयास किया तथा विरोध करने पर हथियार से हमला कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित का सीएचसी में मेडिकल प्रशिक्षण कराया। घायल ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें