फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम राजस्व वसूली के लिए शहर में उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर मंगलवार को ऊर्जा निगम की देहात व नगरीय क्षेत्र के कर्मचारियों की टीम ने नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इससे बिजली चोरी और बकायादारों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर टीम की उपभोक्ताओं से नोकझोंक भी हुई। हालांकि टीम ने चार लाख रुपये राजस्व वसूली कर आठ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मंगलवार को ऊर्जा निगम की देहात व नगरीय क्षेत्र के कर्मचारियों की टीम ने अधिशासी अभियंता द्वितीय सुधाकर, एसडीओ विकास अहलावत व अवर अभियंता रवि प्रताप के संयुक्त नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों की गुराना रोड, बड़का रोड, फूंसवाली मस्जिद व कोताना रोड पर उपभोक्ताओं से नोकझोंक हुई। बड़का रोड पर बढ़ते हंगामे को देखकर एसडीओ विकास अहलावत व अवर अभियंता रवि प्रताप मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को हड़काकर चेकिंग अभियान जारी रखा। देर शाम तक चले अभियान के दौरान टीम ने चार लाख की राजस्व वसूली कर 15 लाख के बकायादारों के करीबन 70 विद्युत कनेक्शन काटे। जबकि बिजली चोरी करने के मामले मेें आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। एसडीओ विकास अहलावत ने बताया टीम मेें प्रदीप गुप्ता, अश्वनी, राकेश कुमार, जयप्रकाश वर्मा, यामीन, इमरान, शीलू, सलीम, बिजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जली ईख का मुआवजा न मिलने पर हंगामा किया
बड़ौत। विद्युत लाइन के तार टूटने से जली ईख की फसल का मुआवजा न मिलने से आक्रोशित बड़ौली, सरूरपुर, मलकपुर, कैडवा कंबाला के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा सरूरपुर गांव में कृष्णपाल की 12 बीघे, पिंटू, सरदार और उमेेश की तीन-तीन, बड़ौली में संजीव की दो बीघे, मलकपुर गांव मेें अशोक की डेढ़ बीघा और कैडवा कंबाला गांव मेें चार बीघे ईख संजीव की जली। फाइल पूरी होने व रिपोर्ट लगने के बाद भी मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इस कारण किसान परेशान हैं। प्रदर्शन में कृष्णपाल, आनंद, राजवीर, सुधीर, प्रमोद, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें